जबलपुर में निजी फर्म की कैशियर ने किया 7.50 लाख का गबन, पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
In Jabalpur, the cashier of a private firm embezzled Rs 7.50 lakh; the police arrested the woman accused.

जबलपुर पुलिस ने अमानत में खयानत मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामला मदनमहल थाने का है, जहां एक निजी बैंक में कैशियर के पद पर काम करने वाली महिला ने साढ़े 7 लाख रुपए का गबन किया। शनिवार को मदनमहल पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोरखपुर में रहने वाले विकास नेमा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुराना बस स्टेण्ड सुखेजा टावर के पास विक्रांत ग्रुप के नाम पर उसकी फर्म है। जहां कई कर्मचारी काम करते हैं। खुशबू चौधरी लगभग 10 माह से उसके यहां कैशियर का काम करती है। खुशबू चौधरी के पास उसके तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों एवं फर्मों के हस्ताक्षरित चैक रखते थे। 20-11-26 की दोपहर लगभग 12-30 बजे पंजाब नेशनल बैंक मदनमहल से उसकी पत्नी मंजरी नेमा को चैक कम्फर्म करने के लिये कॉल आया, वह पंजाब नेशनल बैंक शाखा मदनमहल गया बैंक वालों ने बताया कि प्रियंका प्रजापति तथा अमित लोधी चैक भुगतान कराने आये हैं। उसने दोनों से पूछा जो खुशबू चौधरी द्वारा चैक देकर राशि भरकर कैश निकालने के भेजना बताते हुये दिनांक 20-11-26 को ही पंजाब नेशनल बैंक शाखा विजयनगर से 50 हजार रूपये की राशि निकालकर खुशबू चौधरी को देना बताए। पंजाब नेशनल मदनमहल के चैक उसकी भाभी अनीता जिसमें 3 लाख एवं पत्नी मंजरी नेमा जिसमें 2 लाख 50 हजार रूपये की राशि भरी थी जो नहीं निकाल पाए।
खुशबू चौधरी के द्वारा अमानत में ख्यानत करते हुये विभिन्न बैंक से चैक भुगतान कराकर पीएनबी बैंक शाखा विजयनगर से उसकी भाभी अनीता नेमा के खाता के चैक से 50 हजार रूपये की राशि, अधारताल पंजाब नेशनल बैंक से भाभी अनीता नेमा के खाता के चैक से 50 हजार रूपये एवं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा राईट टाउन से भाई विक्रांत नेमा के खाता के चैक से 2 लाख रूपये, उसकी पत्नी मंजरी नेमा के खाता के चैक से 2 लाख रूपये, उसके बेटे अंश नेमा के खाता के चैक से 2 लाख 50 हजार रूपये की राशि खुशबू चौधरी द्वारा निकाल ली गई है। खुशबू चौधरी ने अमानत में ख्यानत करते हुये उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों से चैक के माध्यम से कुल 07 लाख 50 हजार रूपये की राशि निकाली गई है।
थाना प्रभारी मदन महल उमेश यादव ने बताया
विकास नेमा की शिकायत पर मदनमहल पुलिस ने धारा 316(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने शनिवार को खुशबू चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी रजा चौक हनुमानताल को अभिरक्षा में लेते हुये, पूछताछ करने पर विक्रांत फर्म के सदस्यों के हस्ताक्षति चैक के माध्यम से बैंक खातों से निकाली गई राशि अपने पास होना बताया। खुशबू चौधरी की निशादेही पर 07 लाख 50 हजार जप्त करते हुये प्रकरण में आरोपिया खुशबू चौधरी की विधिवत गिरफ्तारी की जाकर मान्नीय न्यायालय में पेश करते हुये न्यायायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।
बाइट उमेश यादव थाना प्रभारी मदन महल
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



