Jabalpur news:शराब के लिए अवैध वसूली का विरोध पड़ा भारी, हॉक फोर्स के जवान पर चाकू से हमला

Jabalpur News: Opposition to illegal extortion for liquor proved costly, Hawk Force soldier attacked with knife

जबलपुर के रांझी थानांतर्गत मोहनीया शराब दुकान के पास शराब पीने के लिए अवैध रूप से पैसे मांगने और इनकार करने पर दो आरोपियों ने हॉक फोर्स के जवान कुलदीप रावत पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कुलदीप रावत घायल हो गए। वे वर्तमान में

 

बालाघाट में हॉक फोर्स में पदस्थ हैं और छुट्टी पर घर आए हुए थे। घटना के बाद पीड़ित ने 20 नवंबर 2026 को पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंद्रजीत कुशवाहा और गौरव कुशवाहा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

बाइट रविंद्र दुधवा सब इंस्पेक्टर रांची

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button