भदोही:मृतक होमगार्ड के परिजनों को एचडीएफसी बैंक ने दिया 30 लाख रुपए का चेक

रिपोर्ट: अशरफ संजरी

भदोही। एचडीएफसी बैंक ज्ञानपुर शाखा ने होमगार्ड स्व.श्रीकृष्ण मिश्र के सैलेरी अकाउंट सुविधा के तहत दुर्घटना बीमा क्लेम के रूप में मृतक की पत्नी सरोजा देवी को गुरुवार को 30 लाख का चैक दिया। चेक जिलाधिकारी गौरांग राठी ने दिया।
इस अवसर पर बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक के नियमों के तहत जिस भी होमगार्ड व पुलिस का सैलरी खाता उनकी बैंक में होता है। उसका बैंक के द्वारा बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के दुर्घटना बीमा किया जाता है। इसी नियम और आर्थिक सुरक्षा के तहत दुर्घटना में असमय मृत्यु के कारण स्व.अजय उपाध्याय एवं स्व. संजीवन राम का भी 30 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा उनके द्वारा नामित उनकी पत्नी को सौंपा गया। डीएम ने अपने संबोधन में होमगार्ड के समर्पित सेवाओं के प्रति कृतज्ञता जताई और एचडीएफसी बैंक की सैलरी सेवा और त्वरित करवाई की प्रशंसा की। उन्होंने सभी होमगार्ड को जागरूक करते हुए कहा कि आप सब समाज को सुरक्षित करते हुए कानून व्यवस्था का अनुपालन कराते हैं। अपने पीछे अपने परिवार की अनदेखी ना करें। वित्तीय सुरक्षा के उपलब्ध विकल्पों का प्रयोग करें और आपके लिए ये आसान बनाने के लिए सलाहकार के रूप में एचडीएफसी बैंक और अन्य संस्थाएं जुड़ी हैं। होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारी जिला कमांडेंट सुनील कुमार मृतक आश्रित को संबल और ढांढस बढ़ाया।
इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक अविनाश त्रिपाठी, बैंक कर्मी एवं भारी संख्या में होमगार्ड उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button