भदोही:अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के 03 शातिर गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

रिपोर्ट:अशरफ संजरी

भदोही:कब्जे से गांजा तस्करी में प्रयुक्त 12 पहिया ट्रक व बोलेरो सहित 19 बोरियों में कुल-04 कुंतल 01 किलो 145 ग्रा0 नाजायज गांजा बरामद

भदोही। डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन  पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम व मादक पदार्थों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्बंधित को सख्त निर्देश दिए गए हैं।उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी औराई के नेतृत्व में थाना औराई व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-19.02.2024 को मुखबिरी सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग के पास से अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के 03 शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के कब्जे से 12 पहिया ट्रक व बोलेरो वाहन में 19 बोरियों कुल-04 कुंतल 01 किलो 145 ग्राम नाजायज गांजा अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये बरामद किया गया है। बरामदशुदा गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की कुल अनुमानित 01 करोड़ 10 लाख रुपये है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरोह के विरुद्ध अन्तर्गत धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट व 207 एमवी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। व्यापक मात्रा में गांजा तस्करी में संलिप्त गैंग लीडर की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व आपराधिक इतिहास के संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।
पूछताछ में खुले राज-
पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा तस्करों द्वारा बताया गया कि हम लोगों का अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने का नाजायज गिरोह है। गैंग का लीडर ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना है। हम लोग उड़ीसा के जंगलों से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर ट्रक से चोरी छिपे गैंग लीडर द्वारा बताए गए स्थानों प्रयागराज व आस-पास के जनपदों में महंगे दाम पर गांजा बिक्री का काम करते हैं। गांजा बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांटकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।
गिरफ्तारशुदा गांजा तस्करों का नाम व पता
1-उपेंद्र साहू पुत्र बंबा धार साहू निवासी कांटा मिला थाना हिंडोला जिला ढेंकना उड़ीसा उम्र 39 वर्ष  2-सुजीत दास पुत्र धनेश्वर दास निवासी दुबे थाना जारपोड़ा जिला अंगुल उड़ीसा
3-जवाहरलाल मौर्य पुत्र घनश्याम निवासी कागपुर थाना हंडिया जिला प्रयागराज उम्र 24 वर्ष
वांछित अभियुक्त/गैंग लीडर का नाम व पता ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना उर्फ गुंडा पुत्र पुत्र घनश्याम दास निवासी कागपुर हंडिया प्रयागराज उम्र करीब 36 वर्ष यह हुई बरामदगी
कब्जे से 12 पहिया ट्रक व बोलेरो वाहन में 19 बोरियों कुल-04 कुंतल 01 किलो 145 ग्राम नाजायज गांजा अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये बरामद किया गया है। बरामदशुदा गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की कुल अनुमानित 01 करोड़ 10 लाख रुपये टीम को मिलेगा 25 हजार रुपये का ईनाम-
डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये ईनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम1.प्रभारी निरीक्षक औराई श्री सच्चिदानंद पाण्डेय, निरीक्षक  अपराध औराई, संजय कुमार यादव, उप निरीक्षक शमशाद खां, हेड कांस्टेबल मेराज खां, हेड कांस्टेबल बनारसी यादव, कांस्टेबल कमलेश कुमार, कांस्टेबल कैलाश, हेड कांस्टेबल राजेंद्र, कां0 काली प्रसाद व अनूप कुमार के मय सरकारी वाहन मय चालक हे0का0 सदाशिव मिश्र थाना औराई जनपद भदोही
2.हे.का.इमरान खान,हे0का0 नरेन्द्र सिंह,हे0का0 तुफैल अहमद,हे.का. इंदु प्रकाश गौतम,हे0का0 अजय यादव, हे0का0 नागेंद्र यादव , हे.का.धीरेंद्र श्रीवास्तव,का0 मन्नू सिंह, कां0 दीपक यादव , का.सुनील पाल, का.सुनील कन्नौजिया,का. गोपाल खरवार स्वाट टीम जनपद भदोही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button