भदोही:जनपद भदोही में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा जिलाधिकारी गौरांग राठी का नाम व काम
औराई अग्निकांड हादसे में उनकी तत्परता, कुशलता व सूझबूझ ने उन्हें बनाया "जननायक

रिपोर्ट:अशरफ़ संजरी
भदोही। सरल,सौम्य स्वभाव के धनी हम सब के जिलाधिकारी गौरांग राठी का स्थानांतरण सभी जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व मीडिया बंधुओ को भावविह्वल कर देने वाला है। उनकी सरलता व सादगी हम सभी के जीवन में एक मिशाल बन गई। आप का आकर्षक व्यक्तित्व हर किसी को कुछ न कुछ खुद में परिवर्तन लाने को मजबूर कर दिया। आप का काम करने का तरीका बेमिशाल व शानदार रहा, हर ओ शक्स आप के निष्काम कर्म,आकर्षक व्यक्तित्व, सर्वसुलभता का कायल हो गया। सभी सीनियर अधिकारियों, मीडिया बंधुओ द्वारा आपके सेवाकाल के अनुभव को साझा करते हुए ये कहना कि “गौरांग राठी जैसा डीएम न आया है न ही कोई आएगा “अतिशयोक्ति नहीं होगा। आप की सरलता, आकर्षक व्यक्तित्व व काम करने की शैली सभी को भावविभोर करने वाली रही है, जिस किसी से बात हुई सभी ने रूधे गले से अपनी भावनाएं साझा किया और कहा कि “ऐसा शख्स सदियों में एक आता है जो साक्षात् भगवान की प्रतिमूर्ति होते है जो अपने व्यक्तित्व की छाप हमेशा के लिए छोड़ जाते है।” सर आप का सॉफ्ट पावर सभी अधिकारियों को काम करने की एक नई प्रेरणा देता है जो तन मन धन से दुगुनी ऊर्जा के साथ अपने उत्तरदायित्यो के निर्वहन में लग जाता है।जनपद में जॉइनिंग के कुछ ही दिनों बाद दुर्भाग्यपूर्ण औराई अग्निकांड हादसे में जिलाधिकारी गौरांग राठी की तत्परता,सूझबूझ, इंसानियत व मानवीय सरोकारों के कारण ही भदोहीवासियों ने उन्हें “जननायक” के रूप में देखा।ग्रामीण छात्रों व युवाओं के लिए कुछ कर गुजरने की भावना से उनके नवाचारी पहल “ग्राम ज्ञानालय” के सफलता की चर्चा उ.प्र. शासन से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अवलोकित हुई। अपने अभिनव पहलों- जन संवाद सेल,खेत तालाब, ग्रामीण स्पोर्ट्स हब, ग्रामीण साफ सफाई महाअभियांन, न्यायालय आपके द्वार आदि के माध्यम से न सिर्फ जनपद भदोही की सूरत बदली, अपितु प्रदेश व देश स्तर पर एक नया प्रतिमान स्थापित किया।जनता दर्शन के दौरान आम जनमानस से मिलना और उनकी समस्यायों का त्वरित निस्तारण करना बेमिसाल रहा।आप के द्वारा उनकी समस्यायों को
गंभीरता से लेना और तुरंत संबंधित अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराना और यह कहना कि “समस्या समाधान के बाद आप हमे बता देना” बेमिसाल रहा।आप के द्वारा, परेशान फरियादी की पीड़ा को सुनकर कर स्वयं उसी संवेदना से महसूस कर आप को करूणामय होते हम सब ने कई मौकों पर देखा है।जनता दर्शन के दौरान आप की कार्य करने की शैली बेमिसाल रही। आप के द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा सहित अन्य बैठकों में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों में अपनी सहजता व सरलता से एक नई ऊर्जा पैदा करना आप की अपनी अलग शैली थी, जिससे लोग बिना कुछ कहे अपने उत्तरदायित्यो के प्रति लगनशील हो जाते है। आप की सॉफ्ट पावर सभी अधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार करती है। इससे लोग प्रेरित होकर खुद की जीवन शैली को बदलने व अहंभाव को तिरोहित करने को मजबूर हो जाते है।आप का सरल, सौम्य स्वभाव सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। आप का स्थानान्तरण जनपदवासियों, अधिकारियों, मीडियाबंधुओ, कर्मचारियों के लिए बहुत ही दुखदायी अंदर से सब को झकझोर देने वाला करुणादायी है। आप की कार्यशैली सरल,सहज व सौम्य स्वभाव सभी को खूब भाता है। हर ओ शक्स आप के पारिवारिक पृष्ठभूमि, संस्कारों को जानने की अभिलाषा रखता है, लोगों को यह कहते कि डीएम सर की सहजता कई पीढ़ियों के मिले उन संस्कारों का परिणाम है, अतिशयोक्ति नहीं होगी। आप का स्थानांतरण सभी अधिकारियों को गमगीन कर देने वाला है। लोग आप के कार्यकाल को अपनी स्मृतियों में स्वर्णिम रूप से सजों कर रखेंगे।आपने अपने अभिनव पहलों से जनपद भदोही को विकास के जिस नये क्षितिज पर पहुंचाया है, हम सभी मिलकर उसको सतत रूप से और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।जनपदवासियों,अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को जीवन के नए एसाइनमेंट के लिए मंगलकामना व शुभकामना देते हुए कहा कि जीवन में आप जहां भी रहेंगे अपनी कर्तव्य परायणता, सदव्यवहार व ईमानदारी से समाज को प्रेरित, मार्गदर्शित व प्रकाशित करते रहेंगे। एक प्रसिद्ध शेर के साथ जनपदवासियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोकसेवक गौरंग राठी को भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि-“जहां रहेगा वहीं रोशनी लुटाएगा,किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता”



