भदोही:लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी ने विभिन्न प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक

10 मार्च तक निर्वाचन कार्य में लगे सभी प्रभारी अधिकारी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करना करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी विशाल सिंह,दिव्यांग एवं 100 वर्ष से अधिक मतदाताओं का शत्-प्रतिशत वोटिंग हो सुनिश्चित-जिला निर्वाचन अधिकारी

रिपोर्ट: अशरफ संजरी

भदोही। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ0 मीनाक्षी कात्यायन की संयुक्त अध्यक्षता में नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ सौपें गये विभिन्न कार्यो के क्रियान्वयन व अब तक किये गये तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्टेªट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने निर्वाचन कार्या में लगे सभी अधिकारियों/कार्मिकों को स्पष्ट संदेश दिया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्यो में किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता शत्-प्रतिशत वोटिंग करेंगे। इससे सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी सभी आवश्यक प्लान व क्रियाएं सुनिश्चित कर ले। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि तीन दिन में सभी केन्द्रो पर शौचालय आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो जाय। पुलिस अधीक्षक डाॅ0 मीनाक्षी कात्यायन ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न बनाने में जनपद की कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु किये गये तैयारियों व प्लान पर विधिवत प्रकाश डाला। उन्होंने भदोही लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद में पड़ने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों-भदोही, औराई, ज्ञानपुर में चिन्ह्ति 113 क्रिटिकल मतदेय स्थलों पर किये गये व्यापक तैयारियों पर बल दिया। साथ ही उन्होंने मतदेय स्थलों के क्रिटिकल होने के कारणों व प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए उनके समुचित समाधान पर भी बल दिया। जिला विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मतदान/मतगणना कार्मिक द्वारा प्रशिक्षण देना माइक्रोआब्जर्वर, मास्टर टेªनर/जोनल एवं सेक्टर मजिस्टेªट को प्रशिक्षण दिया जायेगा। ईडीसी बैलेट पेपर मुद्रण एवं तत्सम्बन्धी सुनिश्चित किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक द्वारा निर्वाचन से सम्बन्धित मतदान/माईक्रोआब्जर्वर/मतगणना आदि की नियुक्ति तथा प्रशिक्षण में सुनिश्चित कराना, मास्टर टेªनर की तैनाती एवं कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण स्थल का निर्धारण सुनिश्चित किया जायेगा। एआरटीओ व जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा परिवहन यातायात व वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। जिला सूचना अधिकारी द्वारा निर्वाचन के दृष्टिगत मीडिया/कम्युनिकेशन, प्रचार सामाग्रियों का सत्यापन, पेड न्यूज, निर्वाचन सम्बन्धी सूचनाओं का प्रचार-प्रसार, भ्रांमक व अफवाह खबरों पर नियंत्रण आदि कार्य सुनिश्चित किये जायेगें। जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी अधिकारी ईवीएम व वीवीपैट द्वारा मशीनों का गोदाम में रख-रखाव एवं इंजिनियरों द्वारा ठीक कराना, सेकण्ड लेवल चेकिंग, रैण्डमाईजेशन आदि सुनिश्चित कराया जायेगा। जिला उद्योग अधिकारी, प्रभारी अधिकारी मतपत्र/ब्रेल लिपि मतपत्र द्वारा नामांकनके अंकित तिथि को नमूना मतपत्र प्राप्त करना, निर्धारित मतपत्रों/डमी बैलेट पत्र को छपवाना/डबल लाॅक में रखवाना आदि कार्य को सुनिश्चित किया जायेगा। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक को प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी, प्रपत्र, जिला पूर्ति अधिकारी को प्रभारी अधिकारी खान-पान, डीईएसटीओ को प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी आकड़ा एवं डाटा कलेक्शन तथा जिला निर्वाचन प्रबन्धन योजना, निर्वाचन कलेण्डर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भदोही को प्रभारी अधिकारी पेयजल एवं मजदूर व्यवस्था वरिष्ठ कोषाधिकारी को प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत विभाग को प्रभारी अधिकारी टेंट फर्नीचर, बैरीकेटिंग, साउण्ड व प्रकाश व्यवस्था, स्ट्रांग रूम/मतगणना कक्ष, मण्डलीय अभियंता दूरभाष को दूरभाष एवं इन्टरनेट व्यवस्था, तीनों तहसीलदार को निर्वाचक नियमावली को कार्यकारी प्रति तैयार करना एवं पोलिंग पार्टी एवं प्रेक्षक को उपलब्ध कराना व सामान्य व डिजिटल मानचित्र तैयार कराना, परिवहन हेतु रूट चार्ट की तैयारी, डीआईओ एनआईसी को प्रभारी अधिकारी आइटी सेल, मुख्य चिकित्साधिकारी को पोलिंग स्टाफ मेडिकल व्यवस्था एवं नोडल आफिसर दिव्यांगजन, उपायुक्त मनरेगा को वेबकास्टिंग व्यवस्था, डीपीआरओ को प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी, मुख्य विकास अधिकारी नोडल आफिसर स्वीप, अधिशासी अभियंता नहर प्रखण्ड को माईक्रोआब्जर्वर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक को प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट ईटीपीबीएस से सम्बन्धित कार्यो को सौपते हुए कुशल रूप से क्रियान्वित करते हुए लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने पर बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button