भदोही :सरकार की योजनाएं महिलाओं के लिए साबित हो रहा है लाभकारी
नगर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निकाली गई नारी शक्ति वंदन यात्रा
रिपोर्ट:अशरफ़ संजरी की रिपोर्ट
भदोही। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर के रजपुरा चौराहे से मंगलवार को नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली गई। जिसमें ब्रह्मकुमारी विजया दीदी भी शामिल हुई। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रसंशा की। यात्रा नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास पहुंचने पर समाप्त हुई।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। लोकसभा व विधानसभा में तीन दशकों के बाद महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने दिया। जिसके लिए देश की आधी आबादी उनकी आभारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाया। महिला को परिवार का मुखिया बनाया। महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की योजनाएं महिलाओं के लिए लाभकारी साबित हो रही है। यही कारण है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को पूरा देश स्वीकार कर चुका है। देश के लगभग हर प्रदेशों में लोग भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद व प्रदेश सरकार के काम-काज के बदौलत एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा एक बार फिर भदोही लोकसभा सीट जीतेगी।
इस मौके पर मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना दुबे, स्नेहलता श्रीवास्तव, निर्मला लालता सोनकर, अर्चना पटेल, प्रीति श्रीवास्तव, श्याम कुमारी, लालता प्रसाद सोनकर, अशोक कुमार जायसवाल, मनीषा अम्बष्ट, आरती सिंह, पूनम गुप्ता, स्वरुपा बिंद, सरिता गुप्ता, सुषमा मालवीय आशा जायसवाल, रीना श्रीवास्तव, अरुणा सिंह, स्वाती बरनवाल, चंदा देवी, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, उषा देवी व रन्नो देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।