भदोही:खादी उत्सव में आयोजित हुआ कवि सम्मलेन
आओ चले खादी उत्सव में खरीदारी करें-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

14 मार्च को होगा खादी उत्सव का भव्य समापन
रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही। 05 से 14 मार्च 2024 तक वीएन जीआईसी मैदान ज्ञानपुर में संचालित “खादी उत्सव’’ जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी आयोजन के क्रम में रविवार की शाम कवि सम्मेलन का शानदार अयोजन हुआ। संचालक डॉ.कृष्णावतार त्रिपाठी ‘राही’ सहित अंबुतरा इलाहाबादी, कन्हैयालाल निशांत, डॉ.योगेश शुक्ल,निहाल कृष्ण पाण्डेय, बिपिन कुमार मिश्रा ने अपने शानदार पंक्तियों से श्रोता गणो को मंत्र मुग्ध कर दिया। जिला सूचना आधिकारी ने “राम युग से परे,राम युगबोध हैं” सुनाकर खादी के स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर बल दिया।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि दस दिवसीय खादी मेले के विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गये है जिसमे खादी के कुर्ते, कुर्ती,जूट बैग , लेडीज बैग, तेल, फेस पाऊडर, अगरबत्ती, शहद इत्यादि उत्पादो की बिक्री हेतु स्टॉल लगायी गयी है। अब तक 06 दिवस में लगभग 50 लाख से ज्यादा की बिक्री की हुई। अगले दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह, पवन कुमार, मीडिया बंधुओं सहित जनता जनार्दन उपस्थित रहे।



