भदोही:आज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी रहेंगे जनपद भ्रमण पर,कलेक्ट्रेट में विभिन्न विकास योजनाओं पर करेंगे समीक्षा बैठक

रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही। जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी मा.राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उत्तर प्रदेश, जनपद भ्रमणकर व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मा. प्रभारी मंत्री द्वारा 12 मार्च 2024 दिन मंगलवार को 10:30 बजे जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। समीक्षा बैठक के बाद 12 बजे मा.भाजपा जनप्रतिनिधियों से राजकीय गेस्ट हाउस ज्ञानपुर में भेट वार्ता एवं चर्चा करेंगें। इस अवसर पर मा.सांसद रमेश चंद बिंद,मा.जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी,मा.विधायक औराई दीनानाथ भास्कर,भदोही मा.जाहिद बेग,ज्ञानपुर विपुल दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण व अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी।



