भदोही:आगामी लोकसभा प्रत्याशियों द्धारा खर्च किए गए सभी व्ययों के लेखा हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न

रिपोर्ट:अशरफ सजरी
भदोही:लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत नोडल आफिसर-व्यय / वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह
की अध्यक्षता में कोषागार कार्यालय में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में समस्त सहायक ब्यय प्रेक्षक, समस्त लेखा टीम् समस्त वीडियो निगरानी टीम, व समस्त वीडियो अवलोकन टीम (विधानसभावार) उपस्थित हुए। नोडल आफिसर-व्यय बृजेश सिंह द्वारा समस्त टीमों को उनके निर्वाचन दायित्व व उनसे संबंधित समस्त रिपोर्ट के प्रारुप तैयार करने हेतु विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। सभी टीमों के प्रभारी व उनके सहायकों द्वारा प्रशिक्षणोपरान्त उनके द्वारा उठाये गये प्रश्नों को नोडल आफिसर-व्यय द्वारा एक-एक कर सभी लोगों के प्रश्नों का बहुत ही सरलतापूर्वक समाधान किया गया। सभी टीमों को अपने दायित्व से संबंधित पैरा का व्यय अनुवीक्षण मार्गदर्शिका से अवलोकन करने का भी नोडल आफिसर-व्यय ने निर्देश दिया।



