भदोही:नगर में भूमिगत नाला निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

अध्यक्ष पति डॉ.अतहर अंसारी व ईओ रविशंकर शुक्ला ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया मथुरापुर जाहिदपुर में शिलान्यास

रिपोर्ट: असरफ संजरी

भदोही। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति डॉ.अतहर अंसारी व अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला ने शनिवार को वार्ड नंबर तीन मथुरापुर में भूमिगत नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसका निर्माण कार्य 15.055 लाख रुपए की लागत से की जाएगी। उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति डॉ.अतहर अंसारी ने कहा कि मथुरापुर जाहिदपुर में सेराज कोटा वाले के बाउंड्री डॉ.सुहेल तक भूमिगत नाला का निर्माण होगा। जिसके लिए सरकार द्वारा 15.055 लाख रुपया स्वीकृत कर दी गई है। शिलान्यास कर इसके निर्माण कार्य पर हाथ लगा दिया गया है। शीघ्र ही निर्माण भी हो जाएगा।‌ उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में नगर का इतना विकास कराया जाएगा। जितना अभी तक किसी के द्वारा भी नगर में नहीं कराया गया है। जो भी समस्याएं हैं सभी को एक-एक कर दूर कर समूचे नगर का कायाकल्प कर दिया जाएगा।‌ श्री अंसारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर द्वारा अपने अल्पकाल के समय में इतना काम कराया गया है। उतना फिलहाल किसी भी चेयरमैन द्वारा नहीं कराया गया। नगर की जनता भी इस बात को महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर की जनता से जुड़ी नगर पालिका परिषद से संबंधित जो भी समस्याएं हैं। जनता स्वयं मुझसे मिलकर बता सकते है। उसका समाधान कराया जाएगा। इससे पहले वार्ड की सभासद के पति सोहनलाल ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति डॉ.अतहर अंसारी व अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला को फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button