जिलाधिकारी आजमगढ़ ने जनपदवासियों को दी होली की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं

आजमगढ़:जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी.जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि आप सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।






