आजमगढ़:पकड़ा गया दुष्कर्म करने का आरोपी

आजमगढ़:रानी की सराय थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आवेदिका/पीडिता उम्र करीब 15 वर्ष ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी शैलेश राजभर पुत्र विनोद राजभर नि0 काजी भीटी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष द्वारा गलत सम्बन्ध बनाने की नियत से घर मे घुस कर आवेदिका के साथ गलत सम्बन्ध बनाने का प्रयास करना तथा शोर गुल करने पर आवेदिका का भाई मौके पर आया तो विपक्षी द्वारा धक्का देकर शिकायत करने पर गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना व जान से मारने की धमकी दिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 81/2024 धारा 452/354क/504/506/352 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट बनाम शैलेश राजभर पुत्र विनोद राजभर नि0काजीभीटी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ विरुद्ध पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 354क भादवि का लोप किया गया तथा धारा 376 भादवि की बढोत्तरी किया गया । शुक्रवार को व0उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शैलेश राजभर पुत्र विनोद राजभर नि0काजीभीटी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को सेमरहा अण्डर पास से पुलिस हिरासत मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।



