ठाणे, मनपा, शा. क्र. 6 के मुख्याध्यापक दयाशंकर पांडे का सेवा संपूर्ती सम्मान समारोह संपन्न

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

ठाणे महानगर पालिका शाला क्रमांक ०६ घोलाई नगर कलवा( पूर्व) के मुख्याध्यापक दयाशंकर शिवपूजन पांडे का सेवा संपूर्ती सम्मान समारोह संपन्न हुआ। पांडे 35 वर्ष 5 महीने 12 दिवस की दीर्घ सेवा के उपरांत सेवा निवृत हुए। इस अवसर पर कलवा प्रभाग समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बर्डे, पूर्व नगर सेवक अरविंद मोरे, स्थानीय नेता धनराज ज्ञानेश्वर पाटील, कमलाकर वरवडे, लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय के मुख्याध्यापक बिरेन्द्र यादव, शिक्षक संघटना के अध्यक्ष सुनिल फापाले, ठाणे व पालघर जिल्हा प्राथमिक शिक्षक पतपेढी के अध्यक्ष बाबाजी फापाले, उपाध्यक्ष प्रकाश गायकवाड, शिक्षक सेना के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर परदेशी, मुंब्रा गट के गट प्रमुख, पूर्व गटाधिकारी एवं शा. क्र.75 के मुख्याध्यापक डॉ. राजू रोझदकर, पूर्व मुख्याध्यापक शीतला प्रसाद उपाध्याय, त्रिपुरारी दुबे, लालजीत तिवारी, शा.क्र. ५४ की मुख्याध्यापिका विजया यादव, शा.क्र. 131 की मुख्याध्यापिका मालती यादव, वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पा सिंह, पूर्व मुख्याध्यापिका शशीकला सोनजे, शा.क्र. 127 की प्रभारी मुख्याध्यापिका रेखा विनय तिवारी, वरिष्ठ शिक्षिका सुनीता सरोदे, वरिष्ठ शिक्षक रामप्यारे सिंह, मनोज सिंह ,चंद्रशेखर यादव, अनिल पाठक, शा.क्र.06 की इंचार्ज वनिता ओबोरॉय ,प्रज्ञा वाणी सुरेखा तलेले, सुनीता विराडे, संगीता भंगाले, नीता इंगले, करूणा कापरे, दया कांबले, कविता पाटिल, निर्मला सुरेश खैरे , वरिष्ठ शिक्षक मनोहर मोरे, चंद्रभान सिंह, शशीकांत मिश्रा, छोटे लाल गुप्ता शा.क्र ४ के सभी शिक्षिका तथा भारी संख्या में रिश्तेदार,शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित थे।विद्यार्थी अर्जुन हरी प्रसाद मौर्य, विदयार्थिनी रजनी रामधनी विश्वकर्मा एवं मान्यवरों ने पांडे की भूरी- भूरी प्रशंसा की तथा दीर्घ आयु के साथ स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका सुरेखा तलेले द्वारा उनके पति प्रकाश गणेश तलेले की स्मृति में कक्षा पांचवीं तथा आठवीं के छात्रों को 8-8 सेट शिष्यवृत्ती परीक्षा की पुस्तक का वितरण किया।समारोह का सूत्र संचालन वरिष्ठ शिक्षिका वंदना शाहणे तथा महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षक राजकुमार रामलखन यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button