जहर खाकर अधेड़ ने की आत्महत्या घर से 10 किमी दूर तिरनई खुर्द गांव के बागीचे में घटना को दिया अंजाम पारिवारिक कलह बताया जा रहा वजह

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र हबसापुर गांव निवासी एक अधेड़ ने मंगलवार की सुबह परिवारिक कलह से ऊब कर घर से करीब 10 किलोमीटर दूर तिरनई खुर्द गांव के एक बगीचे में जहर खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुँची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक की शिनाख्त रामनिवास पुत्र कपिलदेव निवासी चक हबसापुर के रूप में किसी ग्रामीण द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के चक हबसापुर गांव निवासी रामनिवास वर्मा 55 वर्ष पुत्र कपिलदेव वर्मा का मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हो गया। झगड़ा के बाद रामनिवास घर से निकल गए और घर से करीब 10 किलोमीटर दूर तिरनई खुर्द गांव के एक बागीचे में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। जिनका शव किसी राहगीर ने देख उभांव पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों की माने तो मृतक का एक पुत्र भी करीब पांच वर्ष पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। इसके परिवार में एक पुत्र, एक पुत्री व पत्नी है। इस बाबत उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि मृतक के जेब से सल्फास की डिबिया मिली है। जिससे प्रमाणित होता है कि अधेड़ ने सल्फास खाकर आत्महत्या किया है। फिर हाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button