बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लल्लन सिंह यादव नौ मई को करेंगे नामांकन -लोकसभा 72 बलिया

चितबड़ागांव मोड़ पर एकत्रित होकर बसपा कार्यकर्ता दिखाएंगे अपनी ताकत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सैनिक लल्लन सिंह यादव नौ मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन जुलूस चितबड़ागांव मोड़ से निकलेगा। चितबड़ागांव मोड़ पर एकत्रित होकर बसपा कार्यकर्ता अपनी ताकत दिखाएंगे।

 

बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लल्लन सिंह यादव को बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद लल्लन सिंह यादव ने बलिया लोकसभा क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि मानकर अभियान शुरु किया है। जनसंपर्क में लल्लन सिंह यादव सभी से कह रहे हैं मैं नेता बनने नहीं आया हूं मुझे आपका बेटा और भाई बनना है। नामांकन जुलूस में अपनी ताकत दिखा लल्लन सिंह यादव क्षेत्र में अपनी मौजूद मौजूदगी दर्ज कराएंगे। लल्लन सिंह यादव का ग्राफ लगातार चढ रहा है। लल्लन का ग्राफ चढना अन्य राजनीतिक दलों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं विपक्ष का कहना है कि मायावती भारतीय जनता पार्टी की एजेंट है इसका जीता जी प्रमाण राज्यसभा चुनाव या विधान परिषद चुनाव से देखा जा सकता है यह चुनाव जितवाने के लिए नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए हर जगह से बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती द्वारा प्रत्याशी उतारना प्रत्याशी बदलने का काम लगातार जारी है देखना है कि अब बहुजन समाज पार्टी की एक भी सीट उत्तर प्रदेश में मिल पाता है कि नहीं यह आने वाला परिणाम से ही पता चलेगा

Related Articles

Back to top button