अब तक 05 प्रत्याशियों द्वारा किया गया नामांकन ।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।

देवरिया लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत देवरिया लोकसभा सीट के लिए हो रहे नामांकन के तीसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भारतीय जनता पार्टी से शशांक मणि त्रिपाठी ने 04 सेट में, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से त्रिगुणा नंद त्रिपाठी एक सेट में तथा निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार पासवान ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुल 05 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है।

इसके अतिरिक्त आज 02 प्रत्याशी/प्रतिनिधियों ने 06 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया। अब तक कुल 25 प्रत्याशी/प्रतिनिधि द्वारा कुल 52 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button