लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

 

भरौली (बलिया)। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा द्वारा बक्सर भरौली मार्ग और गाजीपुर जनपद से सटे हुए कोटवा नारायणपुर बॉर्डर का शनिवार की दोपहर बाद जायजा लिया जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में चेकिंग के लिए एसएसटी टीम एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं भरौली बॉर्डर पर लगे सीसी कैमरे को विकास भवन से जोड़ने एवं चुनाव कार्यालय को जोड़ने का आदेश दिया।

इस दौरान नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने पुलिस अधीक्षक को बॉर्डर से सभी जानकारी को अवगत कराया। बता दें कि यह क्षेत्र अति संवेदनशील एरिया माना जाता रहा है। पुल के उस पार बिहार बॉर्डर तथा इस पार यूपी बॉर्डर होने के चलते दो प्रांतों के लोगों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है। इस दौरान एसपी ने चुनाव में प्रशासन द्वारा किसी तरह की अराजकता एवं अराजक तत्वों का आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button