लोकसभा की यह लड़ाई सरकारी तंत्र के विरूद्ध जनतंत्र की है : सनातन पांडेय -नामांकन पर बैठक

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना रहे मौजूद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सनातन पांडेय ने कहा कि यह लड़ाई सरकारी तंत्र के खिलाफ जनतंत्र की है हमारी लड़ाई है और संसदीय क्षेत्र की जनता लड़ रही है। आज आप लोगों की उपस्थिति ने स्थापित कर दिया है कि देश और प्रदेश के बेरोजगार युवा परेशान किसान महंगाई से कराह रही जनता सरकारी गुंडागर्दी से भयभीत है।

 

श्री पांडेय ने आगे कहा कि व्यापारी इस आनाचारी सरकार से छुटकारा चाहते हैं। आप आपका मनोबल देखकर या लगता है कि आपके अंदर 1942 की क्रांतिकारी ज्वाला जल गई है जो निश्चित ही इस सरकार का अंत करेगी। यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है। देश को महंगाई एवं सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्ट्राचार से छुटकारा का चुनाव है। हमे विश्वाश हैं कि बलिया संसदीय क्षेत्र की जनता अपने आप को सनातन पाण्डेय मानकर इस लडाई को लड़ेगी और जीतेगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि बलिया समाजवाद की उर्वरा भूमि हैं हम देश को दिशा देने वाले लोग है यह चुनाव देश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि इण्डिया गठबन्धन की सरकार इस बार बन रही हैं क्षेत्र के सभी वर्गों का समर्थन सनातन पांडेय को मिल रहा है।

 

 

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि बलिया विधान सभा क्षेत्र इस बार सबसे आगे रहेगा। यह चुनाव परिवर्तन की बयार लेकर आया है बलिया से लेकर दिल्ली तक परिवर्तन हो रहा हैं। इस दौरान  विधाक संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक मंजू सिंह, अकमल नईम खां मुन्ना, संजय उपाध्याय, पार्टी प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी”, लक्ष्मण गुप्ता, रामजी गुप्ता, बीरबल राम, राजन कनौजिया, राजेश गोड, धनंजय सिंह विशेन, रजनीश यादव, सागर सिंह राहुल, उमाशंकर, रविन्द्र नाथ यादव, मुन्ना गिरी, अभिषेक सिंह, हरेंद्र गोड, जयप्रकाश मुन्ना, अजय यादव, मिंटू खा, प्रभूनाथ यादव, जावेद पिंटू, धनजी यादव, अजीत सिंह यादव, जमाल आलम, रामनाथ पटेल, दशरथ यादव, झल्लन यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button