कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल ने बोर्ड परीक्षा 2024में मारी बाजी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी बोर्ड तथा सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा परिणाम 13/5/2024दिन सोमवार को घोषित किया गया । जिसमें कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल सिसवार, बलिया का परीक्षा परिणाम बहुत ही शानदार रहा। इस स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय के आशानुरूप सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। परचम लहराने वाले छात्रों में क्रमशः

अभिषेक चौहान कक्षा 12 के छात्र ने गणित में 100 अंक,रसायन विज्ञान में 99 अंक,भौतिक विज्ञान में 98 अंक ,

अंग्रेजी में 98 अंक ,रैना सोनी संगीत में 100 अंक ,रितिका सिंह अर्थशास्त्र में 95 अंक, दिव्यांशु सिंह जीव विज्ञान में 95 अंक और सगुन सिंह व्यावसायिक अध्ययन में 94 अंक,और वैभव सोनी शारीरिक शिक्षा 93 अंक ,अंशुल गुप्ता, खुशी पांडे अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त किया। तथा 10 वी की परीक्षा में प्रियेश कुमार 96 %,, अरुण कुमार सिंह 92%,तथा अर्पित कुमार 91% प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया इस तरह विद्यालय के 10वी तथा 12वी का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा इनकी सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार सिंह,प्रबंधिका श्रीमती रीता सिंह,प्रबंध निदेशक अंशुमन सिंह

प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्य आरo पीo पांडे ,एडमिन प्रियंका सिंह व समस्त विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

विद्यालय परिवार इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

इनके भावी जीवन में सफलता के लिए विद्यालय की शुभकामना हैं।

Related Articles

Back to top button