सी० बी० एस० ई० 12वीं की परीक्षा में ज्ञान कुंज के छात्रों ने लहराया परचम

जिले में बजा ज्ञान कुंज का डंका। गणित, जीव विज्ञान एवं मानविकी वर्ग में रहा प्रथम।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

सिकन्दरपुर,बलिया । क्षेत्र के बंशी बाजार में स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी वि‌द्यालय ज्ञान कुंज सीनियर सेकेन्डरी के छात्र छात्राओं ने सी० बी० एस० ई० 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने अपना परचम लहराया। जिसमें साधना यादव ने (मानविकी) 97.4% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं गणित वर्ग में स्वरित वर्मा ने 95.4% अंक पाकर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। नाहिद आदिम 94.2% अंक के साथ जीव विज्ञान ग्रुप में प्रथम स्थान तथा ऋषभ ने 90% पाकर वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 

छात्रों ने विद्यालय को पुनः एक बार गौरवान्वित किया है।

शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी ज्ञान कुंज एकेडमी, बलिया जनपद में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। विगत सत्र की भांति इस सत्र में भी परिषदीय परीक्षा परिणाम में छात्रों ने विद्यालय के साथ-साथ जनपद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना, अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं वि‌द्यालय के शिक्षकों को प्रदान किया है।

 

कक्षा 12वीं में पंजीकृत 263 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था जिसका परिणाम शत प्रतिशत रहा।

बच्चों ने जिले के साथ-साथ स्कूल का नाम रोशन किया। हिंदी में सोनम पांडे 97 अंक, अंग्रेजी में साधना और सृष्टि 95 , अंक गणित में स्वरित वर्मा 96 अंक, भौतिकी में स्वरित वर्मा 95 अंक, रसायन विज्ञान में स्वरित वर्मा 97 अंक, जीव विज्ञान में नाहिद आदिम और आयुषी गुप्ता 95 अंक, अकाउंटेंसी में ऋषभ सिंह 95 अंक, भूगोल में साधना और सृष्टि 97 अंक, राजनीति विज्ञान में श्रेया शतप्रतिशत अंक, इतिहास में साक्षी यादव, साधना यादव एवं सृष्टि ने 100 अंक, अर्थशास्त्र में राहुल कुमार 95 अंक, शारीरिक शिक्षा में नवनीत यादव 98 अंक, बीएसटी में जान्हवी गुप्ता 93, कंप्यूटर विज्ञान में अश्वनी शर्मा एवं ज्योति यादव 96 अंक प्राप्त किया ।

 

इस अवसर पर वि‌द्यालय के प्रबंधक डॉक्टर देवेंद्र नाथ सिंह और प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पांडे ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह, अध्यक्ष श्री ज्योति स्वरूप पांडे ने बधाई दी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिका जिसमें जेपी तिवारी ,दीपक तिवारी, राजीव पांडेय, दिलीप पांडेय, राकेश पांडेय, प्रियंका त्रिपाठी, निशा तिवारी, लक्ष्मण चौहान, रंजीत शर्मा, आदित्य कुमार पांडेय एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button