मियाम एनजीओ की नीतू जोशी को मिला समाज सेवा में उत्कृष्ठ पुरस्कार

Neetu Joshi of Miam NGO receives Outstanding Social Service Award

मुंबई :वैदेही तामन द्वारा आयोजित 16वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड से समाज सेविका नीतू जोशी को बेस्ट सोशल वर्कर के सम्मान से नवाज़ा गया। उन्होंने पिछले दो वर्षों में अपने

 

 

एनजीओ मियाम के अंतर्गत ट्राइबल्स और किसानों के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नासिक में मुफ्त किताबें वितरित कीं। उनमें से एक छात्र ने यूपीएससी पास किया है। नासिक और आसपास के इलाकों के गरीब बच्चों के लिए वह अक्सर नोट बुक्स, टी शर्ट वितरित करती रहती हैं। जानवरों के लिए उन्होंने शेल्टर बनाए हैं, उनके खाने पीने का इंतेजाम किया है। ऐसे बहुत सारे सोशल वर्क्स के लिए नीतू जोशी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

 

बता दें कि नीतू जोशी ने 2022 में मियाम चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की थी जो महाराष्ट्र दूरदराज के क्षेत्रों, विशेष रूप से गढ़चिरौली के नक्सली क्षेत्र में सक्रिय है और उम्मीद का एक नया दीपक रौशन कर रही है। नीतू जोशी का यह ट्रस्ट बच्चों की शिक्षा के लिए कार्यरत है। उनकी फीस से लेकर उन्हें पुस्तकें दिलाने तक का नेक काम यह संस्था कर रही है। इस सराहनीय प्रयास की वजह से ही नीतू जोशी को न्यूज़ मेकर्स अचीवर्स अवार्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ समाजसेविका का पुरस्कार मिला है।
मशहूर समाज सेविका नीतू जोशी सामाजिक और पर्यावरणीय कार्य के प्रति समर्पण भाव से कई वर्षों से सक्रिय हैं। समाज और मानव सेवा में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां हैं। नीतू जोशी परोपकार और जनता के कल्याण के लिए लगातार काम करती आ रही हैं।

 

 

 

नीतू जोशी के नेतृत्व में मियाम चैरिटेबल ट्रस्ट अनाथ बच्चों की सहायता, पशु कल्याण और जल संरक्षण सहित विभिन्न परोपकारी कार्य करता है। वह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर सेवा भाव के साथ लगी हुई हैं। यही कारण है कि उन्हें प्रशंसा के साथ साथ अवार्ड्स भी मिलते हैं जो उन्हें और अधिक परोपकारी कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Articles

Back to top button