चाकू दिखाकर रंगदारी मांगना युवक को पड़ा भारी, गया जेल दुकानदार को चाकू दिखाकर मांगी थी रंगदारी, नहीं देने पर की थी तोड़फोड़

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना पुलिस ने मंगलवार को डुमरी पुलिया बहदग्राम से अभियुक्त को चाकू के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया।

बता दे कि फेफना के मटिही गांव निवासी विश्राम प्रसाद सोनी पुत्र स्व लक्ष्मी सोनी फेफना थाने में तहरीर दिया था कि श्रवण कुमार तिवारी उर्फ लालजी तिवारी पुत्र सच्चिता तिवारी ग्राम मटिही थाना फेफना जनपद बलिया द्वारा चाकू दिखाकर रंगदारी का पैसा मांगने व न देने पर गाली गुप्ता तथा जान से मारने की धमकी देने के साथ ही दुकान में तोड़ फोड़ किया गया। जिसके बाद पुलिस ने संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त श्रवण कुमार तिवारी उर्फ लालजी तिवारी पुत्र स्व सच्चिता तिवारी को चाकू के साथ डुमरी पुलिया बहदग्राम से गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button