जिसने 5 साल तक नही साफ कराई मोहल्ले की नाली वही दोबारा मनाना चाहता है जीत की ईद बकरीद दशहरा और दीपावली

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:नगर पालिका परिषद में हुए चुनाव में कुछ ऐसे भी प्रत्याशी रहे जो 5 वर्ष पहले जीतकर अपने-अपने पदों पर आसीन थे किंतु 5 साल तक अपने मोहल्ले में झांकने तक नहीं गए ।और कभी गए भी तो छोटे-मोटे काम को अंजाम देकर चले आए लेकिन नहीं मोहल्ले की साफ सफाई नहीं करा पाए और नहीं नालियों की सफाई करवा पाए। नालियों की सफाई तो दूर कई मुहल्लों में तो नालियां तक नहीं बन पाई हैं। इसी तरह से सरकार द्वारा भेजी गई तमाम योजनाओं को सिर्फ कागज पर ही दौड़ा कर छोड़ देते हैं । सर्वे किया जाए तो आज भी प्रत्येक नगर पंचायतों मे कुछ न कुछ ऐसे मोहल्ले गली मिल ही जाएंगे जहां न तो नाली है न इंटरलॉकिंग है नहीं साफ सफाई की कोई सुचारू व्यवस्था है ।अगर है भी तो उसका देखरेख नहीं किया जाता ।इसके बाद भी 5 साल बाद जब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत का चुनाव हुआ है तो जीतने वाले प्रत्याशी द्वारा अपनी भाग्य और किस्मत आजमा कर पुनः से जीत का सेहरा अपने सर बाधने का सपना देख कर दोबारा जीत की ?ईद बकरीद दशहरा और दीपावली की खुशियां मनाना चाहते हैं लेकिन अंजाम क्या होगा यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा इन सब बातों की चर्चा जनता की जुबान परचट्टी चौराहों पर जोरों शोरों से चल रही है।



