आजमगढ़:बैंक से पैसा ले जा रहे हैं वृद्ध से दस हजार की ठगी।बैंक से मात्र 20 मीटर की दूरी का मामला दिनदहाड़े लबे रोड घटना से बाजार वासियों में रोष

रिपोर्ट:चंदन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़:स्थानीय क़स्बा में शनिवार की दोपहर को दो उच्चको ने लबे रोड पर एक वृद्ध से ठगी कर दस हजार लेकर फरार हो गए वृद्ध ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पर पहुंची लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा,रानी की सराय कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक में सेठवल गांव निवासी चंद्रभान राय किसी कार्य के लिए पैसा निकालने गए थे वह बैंक से दस हजार पैसा लेकर के बैंक से बाहर निकले और बैंक से मात्र 10 मीटर दूर पहुंचे थे की दो ठग पहले घात से लगाए हुए थे और उनके पीछे चल दिए और कुछ दूर जाने के बाद एक ने उनको धक्का मार कर रोक दिया दोनों आपस में बातचीत कर वृद्ध को एक लाख का सोना के दो बिस्कुट गुलाबी रंग कागज लपेटा हुआ दिखाए ।कम पैसा में सोने के बिस्कुट देने को कहने लगे और बताया यह एक लाख का है जिसे सोनार की दुकान पर बेचना है अगर आपको चाहिए तो कम पैसा में दे दूंगा उनसे पैसा मांगने लगे ।लालच में आकर बृध्द ने ज्यो जेब में हाथ डाला और पैसे निकालने वाले थे की एक ने हाथों से पैसे छीन कर के भाग गया। जब तक लोग समझ पाते वही दूर जाने में सफल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।पुलिस ने मौके पर पहुंची बैंक के आस पास के सीसी फुटेज देखकर बैरंग वापस लौट गई



