पुलिस निरिक्षक खेड़कर ने संभाली कानून व्यवस्था की कमान

Police Inspector Khedkar takes over law and order command

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मुंबई (अजय उपाध्याय)

कुर्ला पूर्व नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में कानून व्यवस्था की कमान पुलिस निरिक्षक अंकुश गहिनीनाथ खेड़कर ने संभाल लिया है। उनके यहां आने पर वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक युसूफ सौदागर ने उनका स्वागत किया , उन्होंने कहा कि खेड़कर साहब के यहां आने से पुलिस बल को और मजबूती मिलेगी। क्योंकि पुलिस निरिक्षक अंकुश ग. खेड़कर पहले भी नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में रह चुके हैं। उन्हें यहां की भौगोलिक , सामाजिक और क्षेत्र का अच्छा खासा अनुभव है।

 

 

 

पुलिस निरिक्षक खेड़कर को इस क्षेत्र में अधिकांश लोग जानते हैं। शांत स्वभाव के खेड़कर अपने वसूलों के पक्के हैं। कुर्ला पूर्व स्थित नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में ज्वाइन करते बधाई देने वालों का तांता लगा है। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के खास बंदोबस्त के दौरान पूर्व एसीपी के पुत्र निलेश रघुवंशी , इस्माइल शेख , अविनाश पानसरे , निजामुल हसन, छोटू भाई आदि ने पुलिस निरिक्षक खेड़कर को पुप्ष गुच्छ और शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया।

 

 

 

गौरतलब है कि पुलिस निरिक्षक अंकुश गहिनीनाथ खेड़कर ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान कई अनसुलझे मामलों को सुलझाया था। साथ ही नेहरू नगर पुलिस स्टेशन की हद में अमन शांति और भाईचारे का मिसाल कायम किया था। बता दें कि कुर्ला रेलवे स्टेशन से सटे इस पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारियों को खेड़कर ने बखूबी निभाया था। चूंकि नेहरूनगर पुलिस स्टेशन की हद में बेस्ट डेपो , एसटी डेपो और रेलवे स्टेशन होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों का आवा गमन होता है। ऐसे में चोर ,

 

 

 

उच्चकों , टपोरियों ,अपराधियों और सड़क छाप मजनुओं की भरमार होती है। बावजूद इसके खेड़कर ने अपने कार्यकाल के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में सफल रहे थे। खास कर स्टेशन परिसर पर उनकी पैनी नजर रहती थी। चूंकि यहां के कुछ फेरीवाले यात्रियों को मान सम्मान देने के बजाए उनके उल्टी बातें करते थे। ऐसे फेरीवालों को खेड़कर ने नकैल पहनाई थी।

Related Articles

Back to top button