आजमगढ़:पकड़ा गया दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला

आजमगढ़:कन्धरापुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त कुँवर सतेन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम लक्षिरामपुर थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ ने वादिनी को काम दिलाने का प्रलोभन देकर फोन पर बातचीत किया तथा बाद इंटरव्यू के बहाने वादिनी को अपने घर पर बुलाकर वादिनी को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 02 वर्षो तक वादिनी के साथ दुष्कर्म किया   तथा बाद में वादिनी का फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 157/2024 धारा 376/506 भादवि0 व ¾ पाक्सो एक्ट व 67 IT ACT पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 30.06.2024 को प्र0नि0 सुदेश कुमार सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इस समय अपनी बहन के घर ग्राम मंझगवां पर मौजूद है।     इस सूचना पर प्र0नि0 सुदेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त कुंवर सतेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 रघुराज सिंह निवासी ग्राम लक्षिरामपुर थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को उसकी बहन के घर ग्राम मझगवां से समय करीब 20.35 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button