जनता दल यूनाइटेड का जनपदीय समीक्षा बैठक हुई संपन्न* एक बूथ, दस यूथ का डीएम सिंह गहरवार ने दिया नारा

कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ नही होने दूंगा खिलवाड़,तानाशाह अधिकारियों के खिलाफ छेडूंगा विरोध - डीएम सिंह गहरवार संगठन को मजबूत करके नीतीश कुमार जी के हाथो को यूपी में करेंगे मजबूत -सर्वेश राय

 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। आज भदोही नगर के नेशनल इंटर कालेज के परिसर में जनता दल यूनाइटेड का जनपदीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डीएम सिंह गहरवार ने सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में मुख्य अतिथि डीएम सिंह गहरवार का जोर शोर से कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके स्वागत किया और जिलाध्यक्ष सर्वेश राय का भी स्वागत किया।बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया और विधानसभा 2027 में पार्टी मजबूती से प्रतिभाग करे इस विषय पर वृहद चर्चा पदाधिकारियों ने किया। जदयू जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने तमाम नए सदस्यों को पार्टी में सामिल करके उनको विधासभा ,ब्लॉक और जिले में पद देकर संगठन विस्तार हेतु प्रोत्साहित किया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पार्टी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे डीएम सिंह गहरवार ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आपके सम्मान की रक्षा का दायित्व मेरा है किसी भी प्रकार से आपके हितों का हनन नहीं होने दूंगा । डीएम सिंह गहरवार ने कहा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ मुहिम छेडूंगा और जो हमारे कार्यकर्ताओं को छेड़ेगा उसकी खैर नहीं ।नीतीश कुमार जी के सिद्धांतो पर चलकर एक बूथ ,दस यूथ को खड़ा करके स्वम के दम पर विधानसभा सहित पंचायत और नगर चुनाव में हम प्रतिभाग करेंगे। डीएम सिंह गहरवार के ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से नारा लगाते हुए डीएम सिंह गहरवार का समर्थन किया।इस बैठक में दर्जनों नए लोगो ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया जिसमे डा अखिलेश वर्मा,किरण सोनकर,सिकंदर सिंह,मंदन सिंह,जितेंद्र रंजन,सलाउद्दीन, फैज अहमद , अशोक मिश्र,सुभाष तिवारी आदि ने सदस्यता ग्रहण किया ।इस बैठक में मुख्य रूप से मनोज दुबे,चंद्र शेखर यादव,अमित पांडेय,अजीत दुबे,जय प्रकाश पटेल,दीनानाथ मौर्या,इब्राहिम अंसारी,मेहीलाल यादव,बाबू लाल बिंद,जनक राज सिंह, मीरा देवी,किरण सोनकर,विजय राज,नायब यादव ,असमित पूरी आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।संचालन कृष्णा मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button