उपचुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ मनाया जश्न

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। सात राज्यों में हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की भारी जीत का जस्ट मनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के कार्यकर्तागण जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए तत्पश्चात नारे लगाते हुए ज्ञानपुर तिरमुहानी तक पहुंचे। ज्ञानपुर तिराहे पर ढोल नगाड़ों पर नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया तथा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आने जाने वाले राहगीरों को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र कुमार दुबे राजन व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा भदोही वसीम अंसारी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी और देश के जननायक राहुल गांधी के अथक परिश्रम व जनता का दुख दर्द बांटने और उनसे संवाद कर उनके समस्याओं उनके मुद्दे को उठाने ,उनके साथ कदम से कम तक ताल मिलाकर चलने को लेकर कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन पर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में देश की जनता ने अपना समर्थन INDIA गठबंधन को दिया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कांग्रेस और INDIA के सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई।

देश की जनता यह समझ चुकी है कि 100 साल पीछे और 100 साल आगे भटकाने वाली राजनीति से देश का भला नहीं होने वाला है। जनता को सकारात्मक राजनीति चाहिए जो वर्तमान को बेहतर करे और भविष्य के उज्ज्वल होने का स्पष्ट खाका तैयार करे। हम युवा भारत की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति संकल्पबद्ध हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हसनैन अंसारी व जिला उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय एवं राजेश्वर दुबे ने कहा कि 7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है।

किसान, नौजवान, मज़दूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है। अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से माबूद खान, नाजिम अली, सुबुकतगीन अंसारी, जजलाल राय, हरिश्चंद्र दुबे शमशीर अंसारी, पंकज मालवीय, विमल दुबे, संतोष कुमार धोबी,राजेन्द्र प्रसाद मौर्या,पिन्टू पांडेय,आनंद मौर्य, दुर्गेश मिश्रा, अश्विनी सिंह, नितिन सिंह, रेहान नवाज इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button