सलेमपुर के डुमवलिया गांव में 15 दिनों से जला है ट्रांसफार्मर नहीं ले रहे अधिकारी इसकी सूधी।

जिला संवाददाता विनय मिश्र
देवरिया, सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डुमावलिया मैं बिगत15दिनो, गांव का ट्रांसफार्मर जला हुआ है ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारियों के पास चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं लेकिन अभी भी ट्रांसफार्मर वैसे ही स्थिति में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अब हम लोग विद्युत कार्यालय पर दौड़ते दौड़ते तक हम लोगों के पास मात्र एक ही रास्ता बचा है वह है सड़क जाम कर आंदोलन करना बताते चले की इसी विधानसभा से विजय लक्ष्मी गौतम जो उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ग्रामीणों का कहना है विद्युत विभाग के अधिकारी हम लोगों की बात सुनने को तैयार ही नहीं हो रहे हैं हम लोग 15 दिनों से अंधेरे में रहने को दिवस है जिसको लेकर के आज ग्रामीणों ने सड़क पर आकर के प्रदर्शन किया। वही सलेमपुर टीचर कॉलोनी में 24 घंटे से बिजली बाधित है। उसे पर भी विभाग का भी ध्यान नहीं गया जबकि टीचर कॉलोनी के लोगों ने भी इस बात की जानकारी विद्युत विभाग को दिए हैं, वैसे सलेमपुर विद्युत विभाग इन सब मामलों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है जब तक विभाग पर जाकर लोग हंगामा नहीं करते तब तक वहां का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं देता अब देखना होगा कि डुमवलीया गांव में कब तक ट्रांसफार्मर ठीक किया जाता है और ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति दिलाई जाती है।



