बिहार में ग्रामीण विकास पदाधिकारी को बदमाशों ने ट्रेन से उतारा, अपहरण की आशंका

Rural development officer thrown off train by miscreants in Bihar, kidnapping suspected

पटना, 15 जुलाई: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इसी बीच बदमाशों ने पटना के खुसरूपुर स्टेशन पर सोमवार को एक ग्रामीण विकास पदाधिकारी को ट्रेन से उतार लिया। अधिकारी के परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार पाठक सोमवार को पूर्णिया-हटिया कोसी एक्सप्रेस से गया जा रहे थे। इसी दौरान खुसरूपुर स्टेशन पर कुछ बदमाशों ने उन्हें ट्रेन से उतार लिया।

उनके परिजनों के मुताबिक, जब अपराधियों ने उन्हें ट्रेन से उतारा तो दीपक प्लेटफॉर्म से खेत की ओर भागने लगे थे। भागने के क्रम में ही फोन से उन्होंने घर वालों को इसकी सूचना दी। थोड़ी ही देर के बाद फोन कट गया और उसके बाद स्विच ऑफ हो गया।

परिजनों ने खुसरूपुर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में अभी खास कुछ बता नहीं रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दीपक कुमार पाठक बेगूसराय जिले के अंबा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button