सीएम योगी ने विधानसभा अध्यक्ष के घर जाकर जाना हाल

CM Yogi went to the house of the Speaker of the Assembly to know about his condition

लखनऊ, 16 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। तबीयत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था।

 

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के यहां 16-कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचे। महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने उनका हालचाल जाना, फिर विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पिछले महीने एक सर्जरी हुई थी। तब से वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

 

ज्ञात हो कि सतीश महाना कानपुर से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। इस बार वह विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह भाजपा की अब तक की सभी सरकारों में मंत्री रहे हैं।

Related Articles

Back to top button