Azamgarh news:कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित नेताओं को दे देना चाहिए इस्तीफा

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बीजेपी सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा राजस्व से लेकर स्वास्थ्य सहित तमाम विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है।कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा अब तो ऐसी स्थिति हो गयी है भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी लोग ही बीजेपी के लोगों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं। हिंदू जागरण मंच ने मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में दलाली और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। सत्ता में बैठे लोग ही यदि भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना कत्तई संभव नहीं है। यह एक गंभीर प्रकरण है इसकी निष्पक्ष और गंभीरता से जांच हो और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। भाजपा के जिन जिन नेताओं का इस प्रकरण में नाम आ रहा है उन्हें तत्काल अपने पदों से त्यागपत्र दे देना चाहिये जिससे जांच प्रभावित ना हो।



