Azamgarh news:जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर चयनित 16 ए एन एम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का किया वितरित

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में किया गया।इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा जनपद स्तर पर चयनित 16 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी तथा उन्होने कहा कि अपने-अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, जन प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button