Azamgarh news:कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़ द्वारा वर्क शाप का आयोजन कर सड़क दुघटना से बचने की दी गयी जानकारी

रिपोर्टर रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़:दिनांक 18 जुलाई 2023

उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मनाए जा रहे “सड़क सुरक्षा पखवारा” ( 17 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 ) के द्वितीय दिवस; 18 जुलाई 2023 को आजमगढ़ में फैजाबाद रोड स्थित पायलट वर्कशॉप एवं फिटनेस ग्राउंड पर बस ट्रक एवं ऑटो ;Eरिक्शा चालकों परिचालकों एवं इनके यूनियन के पदाधिकारियों को जागरूक करने हेतु एक वर्कशॉप का आयोजन किया गयाl इस अवसर पर श्री पवन सोनकर आर आई( प्राविधिक) द्वारा चालकों परिचालकों को प्रशिक्षित करते हुए वाहन खान को चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गयाl उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जब भी वाहन फिटनेस हेतु प्रस्तुत किया जाए उसमें स्वयं चालक परिचालक एवं वाहन स्वामी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके वाहन की हेडलाइट ब्रेक वाइपर एवं टायरों की स्थिति सही होl इसके अतिरिक्त वाहनसे संबंधित समस्त कागजात ऑनलाइन अपडेट होना अनिवार्य होता है l जिससे कि जिस दिनवाहन प्रस्तुत किया जाए उसी दिन उसका फिटनेस

सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी किया जा सके l इस तरह वाहन प्रस्तुत करने पर वाहन स्वामियों को फिटनेस प्राप्त करने में आसानी होगीl इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम चालकों एवं परिचालकों को अवगत कराया गया कि जब भी रोडवेज की बसों को फिटनेस हेतु लाएं उनको अच्छी तरह से धुलाई करा कर ही लाएंl इसके अतिरिक्त चालकों को यह भी अवगत कराया गया कि शासनादेश में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में जो भी रोडवेज की बसें परिचालन में हैं , उनकी नियमित रूप से अंदर या बाहर सफाई सुनिश्चित करेंl
इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन )आजमगढ़ , सत्येंद्र यादव के द्वारा चालको एवं परिचालकों वाहन स्वामियों एवं रोडवेज के चालक परिचालकों को बताया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button