आजमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज,बोले विपक्ष के पास दिखाने को कुछ भी नहीं

आजमगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की इस दौरान उन्होंने विपक्ष और उनके गठबंधन पर हमला बोला,

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन सिर्फ चुनावी गठबंधन है। पिछले चुनावों में विपक्ष के गठबंधनों का क्या हाल हुआ था यह सभी जानते हैं। एक मंच पर सभी केवल फोटो सेशन के लिए बैठे थे। इस स्वार्थ के गठबंधन में जनता का कोई हित नहीं है। भूपेंद्र सिंह चौधरी बुधवार को आजमगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर मीडिया से बात कर हे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा के साथ जनता का गठबंधन है। पिछली बार की चुनाव की तरह इस बार भी जनता का आशीर्वाद हम लोगों के साथ है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और जन कल्याण के मुद्दे पर चुनाव में है। जबकि विपक्षी गठबंधन के पास अपने स्वार्थ के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा जनता का ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकारों में तो इन लोगों ने कुछ किया नहीं। आज गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव हो या न हो गठबंधन का धर्म सिर्फ भाजपा ही निभाती है। परिवारवाद की पार्टियां सिर्फ अपना स्वार्थ साधने के लिए गठबंधन करती है,यही कारण है कि चुनाव बाद उनके गठबंधन का पता नहीं चलता। अन्य पार्टियों से नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात पर कहा कि जो लोग विकास चाहते है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं वह लोग आ रहे हैं।BJP state president Bhupendra Singh Choudhary said the Opposition alliance was only an electoral alliance. Everyone knows what happened to the opposition coalitions in the last elections. On a stage everyone sat for a photo session only. The people have no interest in this coalition of selfishness. Talking to media persons outside the BJP office in Azamgarh on Wednesday, Bhupendra Singh Choudhary said that the people have an alliance with Modi and the BJP. Like the last election, the blessings of the people are with us. The BJP is in the polls on the issue of ‘Sabka Saath Sabka Vikas’ and public welfare. While the opposition coalition has nothing but its own interests. “These people have done nothing in their governments to distract the public. Today, they want to mislead the people in the name of the coalition. The BJP state president said that whether elections or not, only the BJP will fulfill the religion of the coalition. Family parties form alliances only to pursue their own interests, which is why their alliances are not known after elections. On the issue of leaders from other parties joining the BJP, he said that those who want development. Those who are affected by the policies of the BJP are coming.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button