Azamgarh news:बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मेहनगर आजमगढ़ ।भारत रत्न, विश्वरत्न, ज्ञान के महासागर, सिंबल ऑफ नॉलेज ,संविधान के रचयिता, आधुनिक भारत के निर्माता ,महान अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी ,परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर जगह जगह पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किया गया इन्हीं कार्यक्रमों मे उपजिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन श्रीवास्तव ने तहसील परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मलिन बस्तियों में जाकर के गरीबों को फल वितरण किया उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराना चाहिए जिससे हर व्यक्ति अपने अधिकार को समझ सके और आने वाले समय में हमारा पूरा देश शिक्षित हो सके और आगे चलकर के हम विश्व गुरु बन सके। जिस प्रकार से बाबा भीमराव अंबेडकर ने एक सपना देखा था कि भारत आने वाले समय में एक ऐसा देश बन सके जहां से जाती- पाती ऊंच-नीच की भावनाएं पूरी तरह से समाप्त हो और भारत देश एक विश्व गुरु के रूप में पहचाना जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button