घोसी के अवधेश सिंह बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष। लोगों ने दी बधाई।
रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। घोसी ब्लाक में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत एवं सुलतानीपुर चिरैयाकोट निवासी अवधेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष क्रांती सिंह सोमवंशी द्वारा उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। लोगों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया की संगठन को मजबूती के साथ पुरानी पेंशन बहाली को बल मिलेगा।
घोसी ब्लाक में सफाई कर्मचारी पद पर कार्यरत अवधेश सिंह को इनकी सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी एवं महामंत्री अशोक कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के मध्यम से मऊ का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की सूचना मिलते ही कर्मचारियों मे खुशी की लहर दौड़ गयी।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि मेरी प्राथमिकता प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश मे संघटन को मजबूती देना है। कर्मचारियों का हित हमारे लिए सर्वोपरि होगा। कर्मचारियों खास कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बीच जाकर उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा। साथ ही पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने के लिए सार्थक प्रयास करुगा।
बधाई देने वालों मे अटेवा जिलाध्यक्ष नीरजराय, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोजसिंह, जिलामंत्री रहे एशामुद्दीन, हरेंद्रयादव, गोविंद, मनोज सिंह, मो शाहिद, शमीम अंसारी, जयरामप्रसाद, साधुराम, अमरनाथ, उमेशसिंह, रामअवतार कर्मचारी आदि
रहे।