आजमगढ़:शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,रिश्तेदारों ने कराया गर्भपात,तीन गिरफ्तार

आजमगढ़:कन्धरापुर थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सहित 03 गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि अभियुक्त चन्दन पुत्र रामलखन ने वादिनी की पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा गर्भवती होने पर अपने रिश्तेदारो के साथ मिलकर गर्भपात कराने के लिये दवाव बनाने लगे वादिनी की पुत्री द्वारा मना करने पर गाली गुप्ता एवं जान मारने की धमकी दिये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 58/24 धारा 376/504/506/120बी भादवि बनाम 1. चन्दन कुमार पुत्र रामलखन 2. माधुरी पत्नी रामलखन निवासीगण बर्जी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 3. रोशन पुत्र सोहनलाल निवासी अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। गुरुवार को उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.चन्दन कुमार पुत्र रामलखन 2. माधुरी पत्नी रामलखन निवासीगण बर्जी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 3. रोशन पुत्र सोहनलाल निवासी किशुनदासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ को उनके घर ग्राम बर्जी से गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button