गाजीपुर:सीएमओ आफिस में होली मिलन समारोह का आयोजन

केमिकलयुक्त रंगों से करें परहेज,त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है- सीएमओ

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

गाजीपुर:मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें कार्यालय के सभी कर्मियों ने एक दूजे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएमओ डॉ मनोज सिंह ने की। तथा इस होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल विभाग के सभी कर्मचारियों अधिकारियों को होली की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।तथा उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर रंगों के साथ खूब मस्ती की जाती है। होली खेलते समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार में केमिकलयुक्त रंगों की भरमार है,जिनसे त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इस तरह के रंगों से बचाव करते हुए हर्बल रंगों से होली खेलना सुरक्षित होता है। इस वर्ष होली का त्योहार 24 मार्च को मनाया जाएगा। इससे अगले दिन रंगों की होली यानि दुल्हैंडी मनाई जाती है। त्योहार को लेकर तरह-तरह के रंगों और गुलाल से बाजार सजे हुए हैं। दुल्हैंडी के दिन रंगों के बिना होली की मस्ती अधूरी रहती है, लेकिन रंग खेलने के दौरान त्वचा और आंखों में रंग घुसने से नुकसान होने का डर भी बना रहता है। इसलिए रंग खेलते समय सावधानी बरतते हुए त्योहार का आनंद उठाना चाहिए। वही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज सिंह ने बताया कि बाजार में केमिकल युक्त रंग भी आते हैं। इस तरह के रंगों से होली नहीं खेलनी चाहिए। होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल, तैलीय क्रीम आदि लगाना चाहिए। डिप्टी सीएमओ डां मुंशीलाल ने बताया रंगों से बालों की सुरक्षा के लिए सिर पर टोपी आदि लगाकर रखनी चाहिये। बताया कि होली खेलते समय अगर रंग आंखों में चला जाए तो तत्काल आंखों को पानी को धोना चाहिए। आंखों को हाथ से मलना नहीं चाहिए। इसके बाद अगर जलन या अन्य कोई समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।अबीर गुलाल लगाने के उपरांत भोजन की भी व्यवस्था की गई थी सभी ने स्वादिष्ट भोजन खाया कार्यक्रम का संचालन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अनिल चौबे ने किया। तथा लिपिक राघवेंद्र शेखर सिंह ने आये हुये सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचंद चौहान,डीजीएम आयुष्मान भारत डॉक्टर अरविंद कुमार,वरिष्ठ लिपिक प्रमोद कुमार,अखिलेश श्रीवास्तव,इशांक श्रीवास्तव,प्रियेश सिंह,संतोष सिंह,सपना यादव,सहित सैकड़ो कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button