आजमगढ़:सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश पोस्ट करना पड़ा महंगा,युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

माहुल(आजमगगढ़)। सोशल मीडिया पर मुंबई के मीरा रोड पर 22जनवरी को हुई हुडदंग के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश पोस्ट करना एक युवक को महगा पड़ गया। जानकारी होते ही माहुल चौकी की पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक सैफू हाशमी अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे के हाशमी मोहल्ले का निवासी है। 22जनवरी को अयोध्या में राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुंबई के मीरा रोड इलाके में जलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। उसके बाद सैफु हाशमी द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट से एक दंगा भड़काने से संबंधित एक भड़काऊ संदेश पोस्ट किया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों से लेकर पुलिस को हुई। हलचल मच गई। सक्रियता दिखाते हुए माहुल चौकी प्रभारी शिव सागर यादव ने उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला सुनील कुमार दुबे का कहना है कि भड़काऊ पोस्ट की जानकारी होने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, विधि सम्मत कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button