नगर पालिका अध्यक्ष ने किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण। 

 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल द्वारा नगर के अंतर्गत कराए गए कार्यों का आज लोकार्पण किया गया जिसमेंओमप्रकाश सिंह के मकान से वर्मा जी मकान होते हुए जलील मियां के मकान तक सी.सी.रोड व नाली स्लैब निर्माण कार्य एवं 07 मीटर ऑक्टागोनल पोल स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य वार्ड संख्या-11 नन्दना पूर्वी, सीताराम निषाद के मकान

आनन्द यादव के मकान होते हुए रामविलास प्रजापति के मकान तक सी.सी. रोड व नाली स्लैब निर्माण कार्य एवं 07 मीटर ऑक्टागोनल पोल स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य, वार्ड संख्या-11 नन्दना पूर्वी एवं

आर.डी.एम. अकादमी स्कूल में राजेन्द्र वर्मा के मकान होते हुए शम्भू प्रसाद के मकान तक सी.सी. रोड व नाली स्लैब निर्माण कार्य एवं 07 मीटर ऑक्टागोनल पोल स्ट्रीट लाईट स्थापन कार्य, वार्ड संख्या-11 नम्दना पूर्वी।

मुन्नी देवी के मकान से मनोज कुमार के मकान तक सी. सी. रोड व नाली स्लैब निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 11 नन्दना पूर्वी।

का लोकार्पण का कार्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी श्रीमती निरुपमा प्रताप, वार्ड सभासद, निर्माण लिपिक श्री अमित कुमार जायसवाल, विद्युत प्रभारी श्री आनन्द सिंह, एवं सम्बन्धित वार्ड के संभ्रांत नागरिकगण भारी संख्या में उपस्थित थे,जो इस कार्य से काफी प्रसन्नचित थे। नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों को कराने के लिए मैं कृत संकल्पित हूं तथा उपरोक्त विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान करने हेतु मा• मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा• नगर विकास मंत्री श्री ए•के•शर्मा जी को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

Related Articles

Back to top button