UP news:पंचतत्व में विलीन हुए लालगंज क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी नरेन्द्र सिंह , त्रयोदशाह में उमड़ा जन सैलाब
Azamgarh: Narendra Singh, the leading industrialist and philanthropist of Lalganj area merged with Panchayat, there was a flood in Trayodshah.
तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:देव ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी नरेन्द्र सिंह के त्रयोदशाह में उमड़ा जन सैलाब।श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का लगा तांता। ज्ञात हो कि नरेन्द्र सिंह लालगंज क्षेत्र के चेवार ग्राम पंचायत के रहने वाले प्रमुख समाजसेवी हैं ।ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर रोजी की तलाश में कोलकाता जाकर उद्योग स्थापित कर सफलता का परचम फहराया।नरेन्द्र सिंह हमेशा अपने गांव की मिट्टी से जुड़े रहे। व्यवसाय क्षेत्र में उनका बड़ा नाम है। ओमप्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य तिलखरा व पूर्व संयोजक, भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र ने कहा कि नरेन्द्र सिंह जी प्रमुख व्यवसायी के साथ साथ एक प्रमुख समाज सेवी भी थे। अपने क्षेत्र तथा अपनी ग्राम पंचायत से उनका गहरा लगाव था। वे अपने क्षेत्र के लोगों से हमेशा जुड़े रहते थे ।तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे।उनके जाने से एक अपूरणीय क्षति हुई है। हम उन्हें हृदय की गहराइयों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं । पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि नरेन्द्र सिंह अत्यंत विनम्र एवं सहृदय व्यक्ति थे। उनके निधन से हम मर्माहतहैं।दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने नरेन्द्र सिंह चेवार को कर्म योद्धा की संज्ञा दी। बंशबहादुर सिंह उर्फ बबलू सिंह,देवव्रत सिंह उर्फ डब्लू सिंह निवासी चेवार पश्चिम ने अपने पिता नरेन्द्र सिंह को अश्रुपूरित नेत्रों से उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मे बंशबहादुर सिंह उर्फ बब्लू सिंह,देवव्रत सिंह उर्फ डब्लू सिंह,श्रीकांत सिंह,दीपक सिंह,स्वास्तिक सिंह,तेजश सिंह,आयुष सिंह,अनय सिंह,इसान सिंह,वैदिक सिंह,पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह,नगेन्द्र सिंह एडवोकेट,ओमप्रकाश सिंह,उमाशंकर मिश्रा , भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह सहित बहुत बड़ी संख्या में राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय गणमान्य लोग मुख्य रूप से थे।