Azamgarh :महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

धैर्य, क्षमा, सहृदयता के साथ सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 04.10.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के तत्वाधान में जनपद आजमगढ़ के विकास खण्ड जहानागंज में “विधान से समाधान कार्यक्रम” के अन्तर्गत महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़  धनंजय कुमार मिश्रा ने जागरूकता शिविर में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि धैर्य, क्षमा, सहृदयता के साथ सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। महिलायें अपने सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सचेत रहे और न केवल वे इस समाज के पुरुषों के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चलें बल्कि वे देश, समाज और परिवार में भी अपना योगदान करें। सचिव ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न कानूनों के तहत प्रदान किए गए बुनियादी कानूनी अधिकारों और उपायों के बारे में व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जिससे कि महिलाएँ वास्तविक जीवन स्थितियों में चुनौतियों का सामना कर सके। सचिव ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे एसिड हमला, अपहरण, मानव तस्करी, दहेज अधिनियम के तहत दहेज उत्पीड़न को लेकर बनाये गये कानून के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहता है।  ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा लैंगिक समानता तथा सरकार द्वारा चलानी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया तथा साथ ही साथ विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों के बारे में भी लोगों को बताया गया।  विकास शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी जहानागंज ने विकास खण्ड स्तर पर महिलाओं के हितार्थ चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। रिसोर्स परसन के रूप में उपस्थित डा० मनीषा मिश्रा, महिला चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोल्हूखोर में सर्वाइकल कैंसर, पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट इत्यादि के बारे में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।  आशीष कुमार राय चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल ने दहेज उत्पीडन, नालसा हेल्पलाईन नं० 15100 तथा महिलाओं को निःशुल्क विधिक कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया। संदीप यादव सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा से सम्बन्धित कानूनी अधिकारों, महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से बचाव सम्बन्धित कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन  संजय कुमार यादव सहायक सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।

Related Articles

Back to top button