Azamgarh news:शहजानंद राय ने भाजपा कार्य कर्ताओं में फूँका जान
रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आज़मगढ़:सगड़ी विधानसभा के लाटघाट बाजार में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए सभी से रूबरू हुए।गोरखपुर से आजमगढ़ जाते समय लाटघाट बाजार में कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी के नीतियों के बारे में बताया।पार्टी के नीति और रीति के बारे में विस्तृत चर्चा किया ।तथा कहा की आने वाले लोकसभा में पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर अभी से लग जाए ।जिस पार्टी मजबूत होगी ।सगड़ी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि द्वेष और मतभेद छोड़कर पार्टी हित में काम करना शुरू कर दें। क्षेत्रिय अध्यक्ष द्वारा सगड़ी विधानसभा के लाटघाट बाजार में कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशल क्षेम जाना। गोरखपुर से आजमगढ़ जाते समय लाटघाट बाजार में दिनेश पांडे के आवास पर विस्तार से चर्चा किया।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनय राय ,युवा समाजसेवी आशीष सिंह ,सुशील राय, दिनेश कुमार पांडे , ओम प्रकाश सिंह, मोनू पटेल, बजरंगी गुप्ता , सुभाष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।