राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मेगा/मिनी कैंप का हुआ आयोजन
Mega/Mini Camp organized under National AIDS Control Program
कुशीनगर।राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत व उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के मार्गदर्शन में जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड विशुनपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशाल मिनी कैंप का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला महामंत्री भाजपा- सुदर्शन पाल तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जिशान अली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस शिविर में 191 लोगों का पंजीकरण कर उन्हें सामान्य स्वास्थ्य सुविधा, एच आई वी जांच, टी बी जांच किया गया। संबोधन के क्रम में जनपद के टी०बी०/एच०आई०वी० समन्वयक चंद्रशेखर यादव, आई०सी०टी०सी० परामर्शदाता उमेश तिवारी, लिंक वर्कर स्कीम सृष्टि सेवा संस्थान से डीआरपी अमित मिश्रा, सी०एस०सी०-2.0 से समन्वयक अकबर अली, संयोजक शक्ति केंद्र संजीव उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में आशा सीमा देवी, कुशुमवती, पूनम मिश्रा, संगीता पाल, स्टाफ नर्स सविता यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन परियोजना प्रबंधक लक्षित हस्तक्षेप परियोजना, सवेरा कुशीनगर तारकेश्वर सिंह ने किया। शिविर में LT प्रदीप गुप्ता, सृष्टि सेवा संस्थान से कार्यकर्ता छेदी, सुनीता, मंकेश्वर, रोज़ी, रोशनी, सीमा, संध्या, वंदना उपस्थित रहे।