Azamgarh :किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मेहनगर थाना अंतर्गत वादिनी ने थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 09/09/25 समय करीब 9 बजे वादिनी अपने बच्चो को छोड़कर अपने बहन के ससुर के बरसी मे ग्राम बँरवा सागर थाना मेंहनगर चली गयी थी जब मै शाम को करीब 7 बजे घर आयी तो वादिनी की लडकी उम्र 15 वर्ष मुझसे रो-रो कर बताने लगी कि अमरजीत पुत्र बुद्दीराम ने वादिनी की लड़की के साथ छेड़खानी की गयी, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 430/25 धारा 77 BNS & 7/8 POCSO ACT पंजीकृत करते हुए विवेचना उ0नि0 आदिल खान द्वारा प्रचलित है ।
आज गुरुवार को उ0नि0 आदिल खाँ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमरजीत पुत्र बुद्धिराम सा0 चन्द्रभानपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उम्र करीब 30 वर्ष को जाफरपुर बाजार से 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button