आजमगढ़:नकाब को बदनाम करने वाली हिंदू महिलाएं हुई बेनकाब,बुर्का पहनकर करती थी गैर कानूनी काम ऐसी ही चांडाल हिंदू महिलाओं को भी करती है बदनाम,बुर्का पहन कर पुलिस को देती थीं धोखा, मौका मिलते ही पुलिस ने भी खिला दिया इनको जेलका दाल रोटी चोखा

Azamgarh: Hindu women who discredited the mask were exposed, wearing burqas were doing illegal work such Chandal Hindu women are also discrediting, wearing burqas were cheating the police, the police also fed them jelka dal Roti Chokha

रिपोर्ट:रोशन लाल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की पुलिस ने ऐसी हिंदू महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो नकाब पहन कर मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने के साथ पुलिस प्रशासन को भी काफी धोखा देरही थीं।

 

 

 

और पुलिस के चंगुल से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाती थीं कि पुलिस भी उसके बारे में सुनकर दंग रह गई। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जिला के जलालाबाद क्षेत्र के रामताल रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप से दो महिलाओं ने दुकानदार को झांसा देकर जेवरात चोरी कर लिए और जेवर चोरी कर के वहां से फरार हो गईं। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया पुलिस ने इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। उसके बाद पुलिस द्वारा घटना का खुलासा किया गया। पकड़ी गई दोनों महिलाएं हिंदू हैं, लेकिन वे बुर्का पहनकर मुस्लिम महिलाओं के रूप में चोरी करती थीं।

 

 

 

बताया जाता है कि रामताल रोड पर गौरव भारद्वाज की आभूषण की दुकान है। बीते दिनों उसकी दुकान से आभूषण चोरी होगया। शक होने पर गौरव ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए बताया कि दुकान पर बुर्का पहने दो महिलाएं आई थीं। दोनों महिलाएं उसके दुकान से सोने की एक इयररिंग और दो जोड़ी पायल चुरा लिया।गौरव भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं को खोजते हुए पुलिस ने देर शाम गुनारा मोड़ के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में महिलाएं काफी देर तक गुमराह करती रहीं। उसके बाद महिला सिपाहियों द्वारा कड़ाई से पूछताछ किया गया तो दोनों में से एक महिला खुद को लखीमपुर जनपद के कमालापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमा देवी बताई। जबकि दूसरी महिला गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली है जिसका नाम तृप्ति है।

 

 

 

इस बारे में पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि बुर्का पहनने के बाद उनको उनके इलाके में भी लोग नहीं पहचानते थे। ऐसे में जहां दोनों महिलाओं की पहचान उजागर नहीं होती थी। वहीं चोरी करने में भी उनको आसानी होती थी। महिलाओं ने बताया कि उनका यह पूरा भरोसा था कि पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाएगी। काफी समय से दोनों द्वारा चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जाता था लेकिन दोनों पुलिस की पकड़ से दूर रहीं।

 

 

फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए। आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिलाओं को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button