Mumbai news:अंततः सर्वोदय एसटी स्टैंड के शौचालय का पुनर्निर्माण हुआ संपन्न,यात्रियों ने खुशियां जताई
रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई:घाटकोपर (पश्चिम), के सर्वोदय एसटी स्टैंड के शौचालय को दो साल पहले सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मनपा ने तोड़ दिया था। जिसके कारण एस.टी. के यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उक्त शौचालय के पुनर्निर्माण के लिए अनेक बार अनशन किया गया। आखिरकार पूर्व नगरसेवक दीपक बाबा हांडे और अश्विनी हांडे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अवगत कराया। शिंदे के आदेश पर मनपा ने महज 15 दिन में उसी जगह पर कंटेनर स्वरूप का टॉयलेट बना दिया। अब इस शौचालय के निर्माण से एसटी स्टैंड पर आने वाले महिला-पुरुषों तथा माथाडी कामगारों को बड़ी राहत मिलेगी।. शनिवार की सुबह इस नये शौचालय का लोकार्पण शिवसेना विभाग प्रमुख और विधायक दिलीप लांडे के करकमलों से
पूर्व नगरसेवक दीपक हांडे और पूर्व नगरसेवक अश्विनी हांडे की उपस्थिति संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला विधान सभा प्रमुख संगीता हुले, शाखा प्रमुख संतोष सालुंखे, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेखा म्हात्रे, शाखा प्रमुख मंगेश भोर, महिला शाखा प्रमुख सिंधु रोंगे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. मुंबई में बढ़ती आबादी की तुलना में नागरिकों को सार्वजनिक और निजी शौचालयों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई मनपा नागरिकों को पीने का पानी, शिक्षा, अस्पताल, सड़क, पार्क आदि जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करती है।