आजमगढ़:कमल सिंह यादव के नेतृत्व मे पत्रकारों के संगठन ने राम अवध की पुत्री के शादी में किया सहयोग,क्षेत्र मे बना चर्चा का बिषय
रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़/आजमगढ / राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव के नेतृत्व मे संगठन के साथियों ने पहलवान पुर सिहयरा निवासी राम अवध की पुत्री के कन्यादान में सहयोग करते हुए संगठन के साथियो ने रामअवध की बिटिया के हाथ पीले करने में एक गोदरेज आलमारी, एक बड़ा बक्सा, एक दुल्हन पेटी , प्लास्टिक कुर्सी व मेंज व बर्तन साड़ी आदि के साथ आर्थिक सहयोग भी किया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला प्रभारी डा.बीरेन्द्र सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को बिटिया के शादी का कार्ड लेकर के बेटी के पिता जिला प्रभारी डा.बीरेन्द्र कुमार सरोज के आवास पर पहुंचे तो वरिष्ठ पत्रकार डा.बीरेन्द्र सरोज ने अपने पत्रकार साथी जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव से बात करके उन्हें मदद का भरोसा दिलाया राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव के नेतृत्व मे मंडल कार्यालय मुबारकपुर मे राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारी व सदस्यो संघ बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो भी शादी मे सहयोग लगेगा उसे राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारी सहयोग करेगे दिनांक 17/2/2024 को समय लगभग पांच बजे एक पीकप सामान ले जाकर जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव व राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारियो द्वारा मदद की गयी। जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव व प्रभारी डा.बीरेन्द्र सरोज ने बताया कि जब बेटी के पिता शादी का कार्ड लेकर आए तो पहले उन्हें सरकार की योजना सामूहिक विवाह योजना के ही बारे में समझाया गया है। लड़की के पिता द्वारा बताया गया कि हमे यह जानकारी आप लोगो द्वारा मिल रही है पहले जानकारी होती तो जरूर करते अब तो शादी के दिन मे तीन चार दिन बचा हुआ है यह बात सुनकर जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव ने तत्काल अपने पत्रकार साथियो व समाज सेवी डाक्टर व ग्राम प्रधान आदि लोगो से सहयोग लेकर लडकी के घर पर जाकर कपड़े, मीठा, बर्तन, आलमारी आदि सहित धनराशि देकर सहयोग किया । राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा सहयोग पाकर बेटी के पिता भावुक हुए और राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव व जिला प्रभारी डा.बीरेन्द्र सरोज सहित सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी के साथ ही समाजसेवी व जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव ने बताया कि हमारे साथी जिला प्रभारी डा.बीरेन्द्र सरोज लगातार दिन से लेकर शादी के विदाई तक रह कर सहयोग करते रहे और पल पल की जानकारी हमे फोन द्वारा देते रहे शादी मे कोई भी कमी ना रह पाए उसके लिए संगठन के पदाधिकारी लगे रहे ।इस अवसर पर फैजान, मेराज, इफ्तेखार, तौकीर, कुद्दुश, अल्काफ, बिनोद सिंह, मो.साहिद , कलीम आजमी , अमजद , सेराज अहमद, अमरजीत यादव , ग्राम प्रधान सुबाष यादव , डा.लवकुश, डा.आर. पी. सिंह डा. सी. यादव
लोग मौजूद रहे।